उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा दो की मौत, कई घायल

  • उत्तराखंड: उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

उत्तरकाशी न्यूज़- मंगलवार शाम को उत्तरकाशी जनपद के मोरी नेटवाड़ सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। पूजेली खंस्याड़ी जा रहे एक यूटिलिटी वाहन की तेज रफ्तार के कारण पुल की रेलिंग से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का शीशा टूटकर उसमें सवारियां खाई में गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - बनभूलपुरा दंगे से प्रकाश की मौत का नही था कोई संबंध, रंजिश के कारण पुलिस कांस्टेबल ने तीन लोगों के साथ मिलकर की थी प्रकाश की हत्या

 

 

इस हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में पांच से छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहाँ शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, माँ-बेटी की मौत

 

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्तियों को निजी वाहनों से सीएचसी मोरी भेजा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस, पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दुकान के कब्जे को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

 

 

पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है, और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।