उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर न किए जाने पर नाराज हुए मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, निगम के अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

हल्द्वानी न्यूज़- सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर न किए जाने पर नाराज मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी जारी की है साथ ही अगले 15 दिन के भीतर निस्तारण न करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक चक्र सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने प्रारम्भ की तीन दिवसीय पदयात्रा

 

पत्र जारी करते हुए नगर आयुक्त ने लिखाहै कि अवगत कराना है कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत वर्तमान में ससमय C.M. Help Line की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जो अत्यन्त खेदजनक है। उक्त के दृष्टिगत आपको आदेशित किया जाता है कि C.M. Help Line की सभी समस्याओं का निस्तारण दिनाँक 15.08.2024 तक पूर्ण कर कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ शिक्षा विभाग के कर्मचारी के सीने में घोंपा छुरा, दुकान में शराब पीने से टोकने पर वारदात को दिया अंजाम

 

उक्त कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। संतोषजनक प्रगति न होने की दशा में अगस्त माह का वेतन आहरण नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते हल्द्वानी की सभी नेहरे ओवरफ्लो हुई, रोडो पर आया पानी, अब तो डराने लगी बारिश, देखे वीडियो।