उत्तराखण्डकुमाऊं,

डॉली रेंज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

लालकुआं न्यूज़- तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज के हाईटेक नर्सरी परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी नवीन पवार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी ने संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सभी को एक पौधारोपण कर उसके संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में कोरोना के रोजाना बढ़ रहे आंकड़े, रहे सावधान

 

 

उन्होंने कहा कि आज हमें शुद्ध जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने अमरूद, आंवला, अनार, आम एवं करौदे के पौधे लगाकर श्रावण मास के आगमन पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अंतिम संस्कार के बाद खूनखराबा: भांजे की मौत के गम में पहुंचे मामा की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

 

 

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी, सभासद धन सिंह बिष्ट, बॉबी संभल, श्रीकृष्ण भट्ट, नंदन सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वनकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टाटा मोटर्स द्वारा बिंदुखत्ता के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए शौचालय का हुआ विधिवत्त शुभारंभ

 

 

इसके अलावा वन विकास निगम के डिपो संख्या एक में नगर पंचायत लालकुआं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।