उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बाजार में महिलाओं की छुपकर फोटो-वीडियो बनाते हुए विशेष समुदाय के युवक को पकड़ा, बवाल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को चोरी-छिपे महिलाओं और युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी अरशद अहमद अंसारी (24) के रूप में हुई है, जो सब्जी की ठेली लगाकर आजीविका चलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, 2027 से पहले नए दलों की भी दस्तक

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी युवक को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर एक दुकान के बाहर मोबाइल से महिला ग्राहकों की फोटो-वीडियो बनाते देखा। संदेह होने पर जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मौके पर उसकी पिटाई कर दी और बाद में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग स्थल भी तय, प्लान देखकर ही निकले अपने घर से

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतों से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसके मोबाइल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की हर्षिता ने क्षेत्र का नाम किया रोशन