उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- MBPG में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के बीच बखेड़ा करने वालों को पुलिस ऐसे उठा ले गई, देखे वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में उसे वक्त बखेड़ा हो गया। जब वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंची। तो इस बीच एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने पीछे से हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

वही कार्यक्रम के बीच पुलिस ने हंगामा करने वाले छात्र नेताओं को हिरासत में लिया और पुलिस ने बमुश्किल किसी तरह मामले को शांत किया और एक छात्र नेता को पुलिस जीप में बिठाकर ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में शुरू होंगे ₹40 हजार करोड़ के काम, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर: सीएम धामी

वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।