उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे राजस्थान के 04 पर्यटकों के विरुद्ध पुलिस ने की ये कार्यवाही

भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 04 पर्यटकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही

 

 

आज दिनांक 19-04-2025 को श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा पुलिस टीम के साथ भीमताल क्षेत्र में सायंकालीन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान थाना भीमताल पुलिस के संज्ञान में आया कि भीमताल झील में कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पी रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल पर्यटकों को झील से निकलवाकर थाना भीमताल में लाया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को भविष्य हेतु हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 413 चालकों एवं सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

 

 

 

नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटकों के नाम

1. रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather- केदारनाथ में शुरू हुई बर्फबारी, दून समेत कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी

2. कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान।

3. विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त

4. मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने जा रहे दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान कृपया पर्यटन स्थलों व स्थानीय क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखें एवं अनुशासित रहें। अनाधिकृत रूप से कानून हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।