उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट की जनसुनवाई, जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित अपने बच्ची नगर आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता क्षेत्र के इस ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, पढ़े पूरी खबर

 

जनसुनवाई में नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों की अलग-अलग विधानसभाओं से जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ युवती ने कुत्ते को पिलाई बीयर, फिर सोशल मीडिया में अपलोड कर दी वीडियो, पुलिस ने युवती के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, देखे वीडियो..

 

सांसद अजय भट्ट ने शिकायतों पर तत्परता दिखाते हुए कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, गंगा में समाया केदारनाथ से लौट रहा यात्री वाहन, तीन शव बरामद, तीन अब भी लापता।

 

इस दौरान लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सांसद के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे कई मुद्दों पर तुरंत पहल होती नजर आई। जनसुनवाई कार्यक्रम में समाधान की दिशा में सक्रियता देख लोगों ने संतोष भी व्यक्त किया।