उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

रामनगर- यहाँ पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, केवल इस कारण युवक की कर दी थी हत्या

  • रामनगर में हत्या का एस़.पी. सिटी हल्द्वानी ने किया खुलासा, 02 अरोपियों को कोतवाली रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मुकदमा अपराध संख्याः- 448/23 धारा – 302/201/34 भादवि
  • दिनांक घटना- 07.10.23 दिनांक सूचना- 09.10.23

रामनगर न्यूज़– दिनांक 08.10.23 को मृतक गोविन्द सिंह फर्त्याल पुत्र भूपाल सिंह निवासी किशनपुर छोई का शव ग्राम किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर पर ताश से बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे तथा शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान थे। जिससे प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या करना प्रतीत हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अराजकता फैलाने वाले लालकुआं के इस युवक को जिले के बॉर्डर तक छोड़ आई पुलिस

वही मृतक का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर के उपरान्त मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0,श्री महेश जोशी के सुपुर्द की गयी। घटना का अनावरण करने हेतु उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में व0उ0नि0 श्री मौ0 यूनुस तथा विवेचक व0उ0नि0 श्री महेश जोशी को सम्मिलित करते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।

उक्त टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल के आस पास के 50-60 व्यक्तियों के बयान लिए गये। वही आस पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा घटनास्थल पर डाग स्कवाड को बुलाया गया तथा मोबाइल सर्विलांस हेतु जनपद नैनीताल से एस.ओ.जी टीम बुलाकर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के बाद प्रकाश में आया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे। मृतक को शक था कि उसके खेत से पेड़ अभियुक्त कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

इस बात से मृतक काफी नाराज था तथा दि0 07.10.23 को मृतक गोविन्द सिंह अभियुक्त कुन्दन सिंह विष्ट के घर गया था। जहां उसकी कुन्दन सिंह विष्ट से काफी बहस हुयी थी। उसके बाद तत्काल ही कुन्दन सिंह उपरोक्त के घर पर दबिश दी गयी तो वह घर पर मौजुद नहीं मिला। पतारसी सुरागरसी करने पर जानकारी मिली कि कुन्दन सिंह बिष्ट नया कोशी पुल हल्द्वानी बस अड्डे पर है तथा कहीं भागने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः अपनी बेटी का दूल्हा नहीं आया पसंद तो पिता हुए लापता, पुलिस ने सकुशल किया बरामद जानिए पूरा मामला

उक्त जानकारी मिलने पर कुन्दन सिंह विष्ट उपरोक्त को तत्काल ही दबिश देकर हल्द्वानी बस अड्डा रामनगर से गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी।