उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ाः यहां संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुई लापता, पुलिस तलाश में जुटी।

चौखुटिया न्यूज़– पहाड़ों से महिलाओं और लड़कियों के लापता होेने का सिलसिला जारी है। आये दिन महिलाओं के लापता होने की खबरें सामने आ रही है। अब खबर रानीखेत के चौखुटिया क्षेत्र से है जहां एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने उसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग स्थल भी तय, प्लान देखकर ही निकले अपने घर से

जानकारी के अनुसार चौखुटिया के कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ के बसोली क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी बुधवार से लापता है। कई जगह खोजबीन के बाद जब किशोरी का कही पता नहीं चला तो उसके पिता पुलिस के पास पहुंचे और किशोरी के लापता होने की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ विजलेंस की टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वही एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। फिलहाल किशोरी की कॉल डिटेल मंगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 लालकुआँ ने 'आंचल मिल्क बूथ' का किया शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर।