उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर के पिरूमदारा में जमीनी विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत; पुलिस बल तैनात

रामनगर (नैनीताल)- पिरूमदारा क्षेत्र के ग्राम थारी में रविवार सुबह जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद कथित रूप से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों के भीतर दुबक गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार सुबह किसी बात को लेकर फिर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से खुलेआम गोलियां चलाई गईं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए और काफी देर तक क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मौलवी ने अश्‍लील वीडियो दिखाकर कई बच्चियों संग की गंदी हरकत, पांच से आठ साल की मासूमों को बनाता था शिकार

 

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और समय-स्थान की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- दोहरी मतदाता सूची वाले प्रत्याशी पंचायत चुनाव में अयोग्य: हाईकोर्ट, फिलहाल जारी प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा असर"

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग में कोई घायल हुआ है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, करन माहरा की जगह सौंपी गई कमान

 

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।