उत्तराखण्डकुमाऊं,

निविदा दरों के भुगतान को लेकर वन निगम व्यवसाइयों में आक्रोश, कुमाऊं मंडल संगठन गठित; पूरन सिंह अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव

हल्द्वानी न्यूज़– वन विकास निगम से जुड़े व्यवसाइयों और ढुलानकर्ताओं की बैठक गैस गोदाम रोड स्थित आदित्य बैंक्विट हॉल, कुसुमखेड़ा में हुई। बैठक में वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूरन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी को महासचिव चुना गया।

 

 

करन सिंह सजवान और डॉ. निशांत पपने को उपाध्यक्ष, जबकि राहुल गांधी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। दया किशन भट्ट और भुवन पनेरू को सचिव तथा दीवान सिंह परिहार और मो. अकरम को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रेमपाल गंगवार, मुक्तयार खां, रमेश बिष्ट और कुंदन बोहरा को संरक्षक बनाया गया। विजय तिवारी, राजेश कांडपाल, मनजीत सिंह और नवीन दानू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर तुलारामपुर अर्जुनपुर से सचिन कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित, जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

2026-27 की निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय

8 अक्टूबर को हुई बैठक में व्यवसायियों और ढुलानकर्ताओं ने वर्ष 2025-26 की निविदा दरें अब तक स्वीकृत नहीं होने तथा भुगतान और समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि निविदा दरों की स्वीकृति और भुगतान लंबित होने से व्यवसायियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कई मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त, बिलखने लगे बच्चे, सोते नौनिहालों को लेकर भागे मां-बाप

 

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक वर्ष 2025-26 की निविदा दरों को स्वीकृति प्रदान कर उनका पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वर्ष 2026-27 में वन विकास निगम की ओर से निकाली जाने वाली किसी भी निविदा में व्यवसायी प्रतिभाग नहीं करेंगे।

 

 

यह निर्णय पश्चिमी क्षेत्र रामनगर और कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाले सभी डिवीजनों पर लागू रहेगा। इसमें कालाढूंगी पूर्वी, कालाढूंगी पश्चिमी, रामनगर पूर्वी, हल्द्वानी पूर्वी और टनकपुर समेत पूरे कुमाऊं मंडल के डिवीजन शामिल हैं। संगठन ने लंबित भुगतान का समाधान होने तक आगामी निविदा कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) नैनीताल जनपद के अंतर्गत काठगोदाम में बनेगा बस टर्मिनल, बजट हुआ मंजूर, पहली किस्त हुई जारी

 

 

बैठक में अशोक पंत, सूरज पडियार, मोहन चंद्र गढ़कोटी, कुंडल चंद्र, चंदन राम आर्य, किशोर चंद्र, विजय तिवारी, योगेश जोशी, प्रेमपाल गंगवार, मो. अकरम, मनजीत सिंह, करन सिंह सजवान, ठाकुर सिंह जिमिवाल, कुंदन बोहरा, राजेश कांडपाल, रविंद्र कापड़ी, जुनेद आलम, अतीक खान, हरिश्चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र गढ़कोटी, आफाक खान, अमृत पाल सिंह, मो. असलम, दीवान सिंह परिहार, राहुल गांधी, आरएस बिष्ट और दया किशन भट्ट मौजूद रहे।