उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो और गिरफ्तार, कुल 9 दबोचे गए

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया।

 

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी गुनियाल गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में दबिश दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय काण्डा में उच्च शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था की सराहना

 

 

घायल आरोपी की पहचान खालापार, मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कवीश के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सहारनपुर के बेहट निवासी शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पुलिस इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। ताजा कार्रवाई के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ अवैध मदरसों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, जंगल में हो रहा था अवैध मदरसों का संचालन

 

बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी शुक्रवार सुबह अपने साढू और एक अन्य साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर ही आगे बढ़े थे कि मसूरी रोड की ओर से आ रही दो तेज रफ्तार कारें पास से गुजरीं।

 

इन कारों में सवार युवक आपस में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान चली एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में आ लगी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: घर में चली गोली, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।