उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- आइसक्रीम को लेकर बारात में बवाल: अंबेडकर पार्क में जमकर मारपीट, 6 से अधिक युवक घायल

लालकुआं न्यूज़– नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित एक विवाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब आइसक्रीम को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर पार्क में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां आइसक्रीम काउंटर पर काफी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक स्थानीय किशोर और बिंदुखत्ता निवासी युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले हल्की बहस शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद सिंह मीणा ने किए 21 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

 

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद बिंदुखत्ता निवासी युवक ने अपने गांव से करीब 15-20 युवकों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद इन युवकों ने बारात स्थल पर पहुंचकर कुर्सियों और अन्य सामान से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस

 

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में करीब 6 युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास हुआ भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, 1 महिला समेत चार लोगो की हुई मौत।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।