उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं: बुक सेलर्स पर एसडीएम की छापेमारी, कई प्राइवेट स्कूलों से मिलीभगत उजागर

लालकुआं न्यूज़– गुरुवार को लालकुआं में उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने टीम के साथ लक्ष्मी बुक डिपो और गणेश बुक डिपो पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाया गया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा विभिन्न निजी स्कूलों से संबंधित अन्य किताबें भी बेची जा रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने अलग-अलग 03 मामलों में अवैध शराब के साथ 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि मौके पर स्थानीय अभिभावकों से बातचीत की गई।

 

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूलों द्वारा उन्हें विशेष रूप से इन बुक डिपो से ही किताबें खरीदने के लिए कहा जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किताबें खरीदने पर उन्हें साधारण कागज पर रसीद दी जा रही है और जीएसटी बिल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां माँ की ममता हुई शर्मशार, 7 माह की बीमार बच्ची को माँ ने पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, गिरफ्तार

 

जांच के दौरान बीडीजे स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, एचसीएम पब्लिक स्कूल, स्कॉलर हेवन पब्लिक स्कूल, होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल और मीनाकपिल अकैडमी से जुड़े मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस संग एक युवक को किया गिरफ्तार

 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।

 

 

प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर संबंधित स्कूलों और बुक डिपो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।आ