उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहां जिम ट्रेनर ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, एक लाख रुपये हड़पे; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रामनगर न्यूज़- जिम करने गई युवती को उसके ट्रेनर ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती के खाते से एक लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन क्षेत्र के एक जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी। इसी दौरान जिम ट्रेनर ने युवती से नजदीकी बढ़ाई और एक दिन उसका मोबाइल फोन जबरन लेकर गूगल पे के माध्यम से उसके खाते से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब इस ट्रांजेक्शन का मैसेज युवती के पिता के मोबाइल पर आया तो उन्हें मामले की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आतंकी हमले जैसी स्थिति पर नैनीताल पुलिस की मॉक ड्रिल, 2 आतंकवादी ढेर—3 गिरफ्तार

 

 

परिवार वाले जब युवती को लेने जिम पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि जिम ट्रेनर उसे अपने साथ वाहन में जबरन कहीं ले गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन पांच जिलो में बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद युनूस ने बताया कि आरोपी ने युवती को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वह उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया और जबरन शादी भी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छात्रवृत्ति घोटाले में ED की बड़ी कार्यवाही, रुड़की के इस संस्थान की करोड़ों की संपत्ति अटैच

 

 

एसएसआई ने बताया कि आरोपी अलीम पुत्र बुंदु हसन, निवासी मोहल्ला खताड़ी, रामनगर, के विरुद्ध पहले से ही धोखाधड़ी और अपहरण के मामले दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ शारीरिक शोषण की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।