उत्तराखण्डकुमाऊं,

कैंची धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, बिहार भगदड़ हादसे के बाद पुलिस-एसडीआरएफ अलर्ट मोड में

गरमपानी (नैनीताल)- बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई दर्दनाक भगदड़, जिसमें नौ श्रद्धालुओं की जान चली गई, के बाद नैनीताल जिले का प्रसिद्ध आस्था केंद्र कैंची धाम भी हाई अलर्ट पर आ गया है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 

कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार पूर्वाभ्यास कर रही है। राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए मॉक ड्रिल भी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- बीती रात एलबीएस छात्रों के बीच हुई झड़प में दूसरे गुट में भी दो घायल, दोनों तरफ से कोतवाली में दी तहरीर, चुनाव के नाम पर अराजकता का खेल

 

प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मंदिर परिसर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगी खुशखबरी, वित्तीय विभाग ने शुरू की ये प्रक्रिया

 

 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बिहार की घटना के बाद यहां सुरक्षा और सतर्कता को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

 

 

चौकी कैंची पुलिस के साथ-साथ कोतवाली भवाली की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, बीते सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने भी कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार पर भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड में नगर निकायो में प्रशासक नियुक्त करने के आदेश राज्यपाल ने किए जारी

 

 

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।