उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- रोडवेज स्टेशन के पास खंडहर से मिली एंबुलेंस ड्राइवर की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी

हल्द्वानी न्यूज़- रोडवेज स्टेशन के पास स्थित तहसील परिसर के खंडहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खंडहर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने आसपास तलाश की तो वहां सड़ी-गली लाश दिखाई दी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूट, आरोपी फरार

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनोज बेलवाल (निवासी बेतालघाट) के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी बेस अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था।

 

 

जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व पत्नी के निधन के बाद से मनोज अवसाद में रहने लगा था और धीरे-धीरे शराब का आदी हो गया। पिछले दो साल से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। उसके परिवारजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मनोज की एक बेटी है, जो इस समय अपने मामा के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद खबर) यहाँ सड़क पार कर रहे नाना और नाती की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

 

 

 

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश में नैनीताल पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ब्लैक मार्केट, नियमों का पालन न करने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही