उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत पांच जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड मौसम अपडेट– उत्तराखंड में इस बार बारिश में काफी नुकसान किया है। अभी भी बारिश का अलर्ट लगातार जारी है। राज्य के छह जिलों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावनाएं जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि कक्षा छह से पीजी तक इतने फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़े पूरी खबर।

जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की पहल ने पकड़ी रफ्तार, 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर निबंध, 24 अगस्त तक मौका