उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

CM धामी की पहल ने पकड़ी रफ्तार, 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर निबंध, 24 अगस्त तक मौका

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के भविष्य को लेकर विद्यार्थियों के विचार जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को विद्यार्थियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी अपने निबंध ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं।

 

 

इस अभियान में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से उत्तराखंड के विकास को लेकर उनके सुझाव और विचार निबंध के माध्यम से मांगे गए हैं। विद्यार्थियों को पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक समेत कुल आठ विषयों पर अपनी सोच रखने का मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: 'लखपति दीदी' अब बनेंगी 'करोड़पति दीदी', महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

 

 

तीन लाख विद्यार्थियों से सीएम ने किया था संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 अगस्त को प्रदेश के करीब तीन लाख कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया था। इसी दौरान उन्होंने युवाओं से अपने सपनों और उत्तराखंड के विकास को लेकर सुझाव निबंध के रूप में भेजने की अपील की थी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि विद्यार्थियों की ओर से मिलने वाले बेहतर और उपयोगी विचारों को राज्य की नीतियों में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं की सोच को राज्य के विकास की दिशा से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक में जितेंद्र तुमक्याल और बेबी प्रियंका के गानों पर थिरके ग्रामीण

 

 

140 विद्यार्थियों का होगा चयन

अभियान के तहत प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों में से बेहतर विचार रखने वाले 140 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। चयनित विद्यार्थियों के साथ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री स्तर पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

 

श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की गई है। इसके अलावा चयनित विद्यार्थियों को अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 

 

ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ी भागीदारी

अभियान में विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी के पीछे ऑनलाइन प्रक्रिया को भी अहम कारण माना जा रहा है। पोर्टल पर निबंध जमा करने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे छात्रों में अभियान को लेकर उत्साह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से की मुलाकात।

 

 

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल के अनुसार, सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी लगातार अपनी प्रविष्टियां भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 24 अगस्त तक अपने निबंध ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के जरिए विद्यार्थियों के विचारों और सुझावों को प्रदेश के विकास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।