उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में आयोजित शिव महापुराण का विशाल भंडारे के बाद हुआ विधिवत पारायण

लालकुआं न्यूज़- बिंदेश्वर महादेव मंदिर इंद्रानगर द्वितीय में आयोजित ग्यारह दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण के समापन अवसर पर हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

मंगलवार को शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर प्रात काल से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हवन पूजन के बाद अंतिम दिवस की कथा का आयोजन हुआ। जिसमें व्यास पं0 भगवत जोशी ने कहा की शिव पुराण का सभी पुराणों में विशेष महत्व है। जो भी शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होता है उसका जीवन सफल हो जाता है।कथा के बाद कन्या पूजन किया गया। तदोपरांत विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) नैनीताल जिले की सभी ग्राम सभाओं में 5 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली बैठको का आयोजन होगा, बनेंगे प्रमाण पत्र

 

 

इस दौरान चन्द्रशेखर कर्नाटक, मुख्य यजमान गोकुलानंद उपाध्याय, राधा बल्लभ पांडे, अध्यक्ष शेर सिंह दानू, राजेंद्र चौहान, किशन सिंह हरडिया, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, प्रमोद कालोनी, कांता सिंह डसीला, पूरन चंद्र जोशी, जीवन सिंह रावत, पुष्कर दानू, देव सिंह देवली, ललित धामी, बसंत धामी, विपिन जोशी, संजय टाकूली, चेतन पांडे, सागर शर्मा, अमित दानू, पवन सनवाल, पंकज गोस्वामी, सौरभ मनराल, अमित कर्नाटक, पूरन चंद तिवारी, विपिन गोस्वामी, बिशन सिंह दानू, नारायण ऐरी, कैलाश टाकुली, राजू शर्मा, संजय देवली, पूरन धारियाल, प्रेम गढ़िया सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चेकिंग के दौरान बाइक सवार के पास मिले एक लाख रुपये, पुलिस ने जब्त की रकम, अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाते समय पकड़ा