उत्तराखण्डगढ़वाल,

भारत-चीन सीमा पर बलिदान हुए आईटीबीपी के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह, पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हादसा

भारत-चीन सीमा पर एलएसी के पास विशिष्ट पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड निवासी आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह बलिदान हो गए।

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए अस्थायी ब्रिज बनाकर नाला पार कराते समय गिर गए और पानी के बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर अग्रिम चौकी के आईटीबीपी जवानों ने उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वेंडिंग जोन की फाइलें चल रही हैं, लेकिन ज़मीन पर अब तक नहीं दिखा समाधान

निरीक्षक चन्द्र मोहन उम्र 55 वर्ष देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौलीग्रांट के रहने वाले थे। वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे , वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर मिल को मिला प्रथम पुरस्कार, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित