उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, 23 जनवरी को ऊंचाई वाले जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी

देहरादून न्यूज़– लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड के लौटने के आसार हैं। इस पूर्वानुमान से उन पर्यटकों में भी उत्साह देखा जा रहा है, जो बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों की ओर रुख करने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बैंक में फर्जी नो ड्यूज सर्टिफिकेट बनाकर हड़प लिए 26 लाख रुपये, पति-पत्नी समेत तीन पर हुआ मुकदमा दर्ज।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 से 27 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। खास तौर पर 23 जनवरी को 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (नियमावली जारी) खनिज की अवैध ढुलाई पर जुर्माना बढ़ा, वाहनों पर GPS लगाना हुआ अनिवार्य

 

चटख धूप से बढ़ा दिन का तापमान
प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से चटख धूप खिलने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत में रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

 

पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी की शुरुआत हो सकती है।