उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में तीन दिन से लापता होटल कर्मचारी का शव झील से बरामद, पाषाण देवी मंदिर के पास मिला शव

नैनीताल में तीन दिन से लापता 31 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनी झील से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 7 घंटे में चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार — लाखों का सामान बरामद

जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह तल्लीताल स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में जाने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन वह ड्यूटी पर भी नहीं लौटा, जिसके बाद होटल स्वामी ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।

 

 

परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पाषाण देवी मंदिर के समीप झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

 

 

मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के पास झील में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने चैकिंग के दौरान 202 पाउच अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहे तस्कर को दबोचा

 

 

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।