उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़– प्रदेश में 2 दिन मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26 व 27 फरवरी  को जनपद में अनेक स्थानों में हल्की वर्षा तथा ऊॅचाई वालें स्थानों (3500 मी0 व इससे अधिक ऊॅचाई वाले क्षेत्रों) में बर्फवारी होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ प्राधिकरण पर लगा बड़ा आरोप, रेरा की आड़ में छोटी जोत के किसानों को किया गया टारगेट, अब होगा आंदोलन, पढ़े पूरी खबर।

 

उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के अध्यक्ष डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के द्वारा विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतते हुये खोज-बचाव कार्य एवं सड़क/पैदल मार्गों से सम्बन्धित उत्तरदायी समस्त विभागों/कार्मिकों, विद्युत विभाग, जलापूर्ति विभाग तथा वन विभाग, पुलिस के कार्मिक सर्तक रहते हुये संसाधनों की तैनाती कर आवश्यक सेवा बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवाने का अलर्ट निर्गत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राम मूर्ति अस्पताल के चिकित्सकों ने लालकुआं में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों का उपचार कर वितरित की निःशुल्क दवाएं

 

उक्त अवधि में जनपद अन्तर्गत आये यात्रियों/पर्यटकों/ट्रेकरों को सुरक्षित स्थानो पर ठहरने हेतु सूचित करने की भी हिदायत जारी की गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर पर्यटक की दबंगई, हरियाणा के युवक ने घोड़ा-खच्चर संचालक का फोड़ा सिर, वीडियो वायरल