उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी न्यायालय में हाई लेवल सुरक्षा ऑडिट, एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित

हल्द्वानी से बड़ी खबर
वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए हल्द्वानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आया। सोमवार को न्यायालय परिसर में उच्च स्तरीय संयुक्त निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी, अपर जिला जज सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, एडीएम विवेक राय तथा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में यात्रियों को थार में घुमाया, अब होगी कड़ी कार्यवाही, मुख्‍य सचिव ने दिए जांच के आदेश

 

अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए प्रवेश द्वार, निगरानी तंत्र, पुलिस तैनाती, सुरक्षा उपकरणों एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में न्यायालय परिसर की समग्र सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मैनपावर, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी ने दो जनहित योजनाओं को दी मंजूरी, 16.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम का गठन किया जाए।

 

गठित टीम में शामिल रहेंगे —

  • न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी
  • अभिसूचना इकाई के अधिकारी
  • स्थानीय थाना पुलिस
  • प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन

 

यह टीम एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में कार्य करेगी और नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद की समस्त पुलिस फोर्स को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उच्च सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें, धनतेरस की सुबह 9 बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन

 

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं न्यायालय परिसरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।