उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- SO के ख़िलाफ़ उसी के थाने में मुकदमा दर्ज, SSP ने किया निलंबन — नए थानाध्यक्ष की तैनाती

देहरादून न्यूज़- राजपुर रोड पर हुए एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो में राजपुर थाना प्रभारी (SO) का प्रथम दृष्टया गलत आचरण और एक्सीडेंट करने की पुष्टि होने पर SSP ने तत्काल प्रभाव से SO को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

 

 

गंभीर मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए SSP ने आदेश दिए कि संबंधित SO के खिलाफ उसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाए। आदेश के पालन में राजपुर थाने में ही आरोपी SO के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दिया गया।

 

 

SSP ने मामले की जांच की जिम्मेदारी SP सिटी देहरादून को सौंपी है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी SO और अन्य संलिप्त लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, पूरे प्रकरण की CCTV फुटेज, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एकत्रित कर गहन जांच की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- एग्रीगेटर लाइसेंस लिए बगैर चल रहे ओला, उबर एवं रैपिडो पर आरटीओ का शिकंजा, 32 वाहन किए गए सीज, लगा दस-दस हजार रुपये का जुर्माना

 

 

इधर, निलंबित SO की जगह उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो वर्तमान में कालसी थानाध्यक्ष पद पर तैनात थे, को राजपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

 

 

यह मामला एक बार फिर पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, वहीं SSP की त्वरित कार्रवाई ने कड़े संदेश भी दिए हैं।