उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में अजीब चोरी: दीवार फांदकर घर में घुसा युवक, कपड़े चुराकर फरार; CCTV में कैद वारदात

हल्द्वानी न्यूज़- शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-9 आनंदपुरी महेशनगर क्षेत्र में एक युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और बाहर सूख रहे कपड़े समेटकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:22 बजे एक अज्ञात युवक एक मकान की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में युवक बिना किसी घबराहट के कपड़ों को समेटता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए कपड़ों में अधिकांश महिलाओं के कपड़े शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ बस की टक्कर से 16 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति आवासीय इलाके में इतनी आसानी से घरों में घुसकर चोरी कर सकता है, तो यह चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पढ़े पूरी खबर…..

 

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब घरों के बाहर रखे सामान और सूख रहे कपड़ों को भी निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गजब का गौ तस्कर, सेंट्रो कार में गाय को एडजस्ट कर गाय की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 

मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

फिलहाल कपड़े चोरी की यह अनोखी वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।