उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल में BJP टिकट के लिए मची होड़, मदन कौशिक के सामने 12 नेताओं ने पेश की दावेदारी

भीमताल न्यूज़– उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भीमताल विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर टिकट को लेकर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आई है। वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की सीट पर भाजपा के 12 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी संगठन की ओर से भेजे गए प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भीमताल पहुंचकर संभावित प्रत्याशियों की नब्ज टटोली। इस दौरान एक-एक कर 12 नेताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए टिकट के लिए अपना दावा पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जमानत पर छूटा आरोपी फिर अराजकता पर उतरा — महिला से छेड़छाड़ के बाद तीन वाहनों में लगाई आग, गार्ड से मारपीट कर हुआ फरार

 

 

भीमताल सीट पर दावेदारी करने वालों में सबसे चर्चित नाम वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा नेता एवं धामी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला का रहा। उन्होंने मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारती है तो भीमताल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पार्टी नेत्री खीमा शर्मा ने भी टिकट की मांग करते हुए अपनी दावेदारी पेश की।

 

 

इनके अलावा भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में दर्जा राज्य मंत्री देवेंद्र ढैला ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने भी पार्टी के सामने अपनी दावेदारी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिले में तहसीलदारों के तबादलो के बाद उप जिलाधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 

 

वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, भाजपा जिला मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज भट्ट, पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व सैनिक कुंदन चिलवाल तथा पूर्व जिला मंत्री और संघ के स्वयंसेवक दिनेश सांगुड़ी ने भी टिकट के लिए अपना दावा पेश किया।

 

 

गौरतलब है कि भीमताल विधानसभा सीट से वर्तमान में राम सिंह कैड़ा विधायक हैं और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मौजूदा विधायक होने के चलते कैड़ा को स्वाभाविक रूप से मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पार्टी के भीतर एक साथ 12 नेताओं की दावेदारी सामने आने से टिकट को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शेर नाले में बहे वाहन चालक की इस हालत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, देखे वीडियो।

 

 

अब सबकी नजरें भाजपा संगठन के अगले कदम पर टिकी हैं। देखना होगा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राम सिंह कैड़ा पर ही दोबारा भरोसा जताती है या फिर दावेदारी पेश करने वाले नेताओं में से किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारती है। फिलहाल भीमताल भाजपा में टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।