उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में डीएम ललित मोहन रयाल की सख्ती: लंबित राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण, अवैध दखल और शराब बिक्री पर कड़े निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़– जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विरासत, नामांतरण और भूमि विवादों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने को कहा।

 

बैठक में डीएम ने सभी राजस्व मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित पुराने वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट नियमित रूप से न्यायालय में बैठें और अपने न्यायालय कक्ष के बाहर बोर्ड पर न्यायालय में बैठने का दिन और तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करें, ताकि वादकारियों को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा में उपद्रवियों को उकसाने वाले चिह्नित, एसएसपी ने कहा की ऐसी कार्यवाही करेंगे, जो उत्तराखंड के लिए बनेगी नजीर

 

जिलाधिकारी ने तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी पर सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तहसीलों से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए और यदि कहीं भी शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्विवाद विरासत, नामांतरण और अन्य राजस्व प्रकृति के मामलों के समाधान के लिए ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी करने पर जोर दिया।

 

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह संग्रह अमीनों की व्यक्तिगत कार्यकुशलता की समीक्षा करने को कहा। जिन संग्रह अमीनों की वसूली जनपदीय औसत से कम पाई जाए, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मौसम विभाग का हाई अलर्ट, यहाँ के जिलाधिकारी ने स्कूलों और आंगनबाड़ी में किया अवकाश घोषित..

 

राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तीन माह से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और लंबित मजिस्ट्रियल जांचों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न आयोगों में लंबित प्रकरणों पर भी उन्होंने गंभीरता दिखाई और जनपद स्तर से भेजी जाने वाली रिपोर्ट समय पर प्रेषित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी कार्य में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि निवेशों के वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

 

आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग प्रभावी ढंग से कार्य करे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।