उत्तराखण्ड

छात्रसंघ चुनाव 2025: हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में सुरक्षा कड़ी, एसएसपी प्रह्लाद मीणा खुद मौके पर मौजूद

हल्द्वानी न्यूज़- एमबीपीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ चुनाव–2025 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और अराजक तत्वों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग, देर से पहुंची दमकल, बाजार और घरों पर मंडराया खतरा

 

 

पुलिस ने कॉलेज के भीतर और बाहर संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी है। चुनावी भीड़ के बीच यातायात सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में पिलाई शराब तो होगा सामाजिक बहिष्कार, उत्तराखंड के इस गांव ने नशे के खिलाफ फूंका बिगुल

 

 

एसएसपी के साथ एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, श्री नितिन लोहनी समेत कई पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में जवान मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चुनावी मंच से जेल की ओर: नानकमत्ता में बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन साइबर ठग दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े

 

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना ही उनकी प्राथमिकता है, इसके लिए हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।