उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में मोटर मिस्त्री की अचानक मौत, सीने में दर्द उठने के बाद तोड़ा दम

लालकुआं न्यूज़- नगर के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर निवासी मोटर इंजन मिस्त्री लालमन यादव उम्र 42 वर्ष की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 12वीं पास युवाओ के लिए खुशखबरी, 241 पदों पर निकली भर्ती, पढ़े खबर

 

जानकारी के अनुसार लालमन यादव नगर में मोटर मिस्त्री के रूप में कार्य करते थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण इलाके में काफी परिचित थे। रविवार देर शाम उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन आनन-फानन में उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- इंतजार खत्म, नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे, सफेद हुई नैना पीक

 

अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी धर्मपत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले के लोगों और परिचितों ने भी गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकार के निर्देश पर शासन ने इन तीन अधिकारियों को दी ये अहम जिम्मेदारी

 

स्थानीय लोगों के अनुसार लालमन यादव मेहनतकश और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।