उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बेस अस्पताल के शौचालय में अचानक गूंजी किलकारी, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म

हल्द्वानी न्यूज़- बेस अस्पताल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नर्सिंग स्टाफ की मदद से महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

 

 

अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. काता किरण के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे महिला और उसके नवजात बच्चे को अस्पताल लाया गया था। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपनी स्थिति को पूरी तरह समझ पाने में असमर्थ बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां यूट्यूबर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

 

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, नवजात का वजन करीब तीन किलोग्राम है। बच्चे को एसएनसीयू में रखा गया है, जहां नर्सिंग स्टाफ उसकी निगरानी कर रहा है। बच्चे के लिए दूध की भी व्यवस्था अस्पताल की ओर से की जा रही है।

 

 

सीएमएस ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी है। महिला की निगरानी और उसे सुरक्षित रखने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस से महिला की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उधम सिंह नगर जिले में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने परिवार सहित डाला वोट

 

 

दुष्कर्म मामले की 14 वर्षीय पीड़िता ने भी दिया बच्चे को जन्म

इसी दिन बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने भी बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने नवजात के जैविक पिता की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आरोपी युवक सलमान वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस उसके रक्त के नमूने लेकर डीएनए जांच के लिए भेजेगी।

 

 

पुलिस के अनुसार, किशोरी की मां ने जून में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फरवरी में किशोरी दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सलमान उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, विरोध करने और घटना की जानकारी देने पर आरोपी ने किशोरी के माता-पिता को धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कोरोना फिर देने लगा टेंशन, 30 नए मामले, 2 की मौत

 

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अब नवजात के डीएनए की आरोपी के नमूने से जांच कराकर जैविक पिता की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल किशोरी और नवजात दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं।