उत्तराखण्डकुमाऊं,

सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: ऊधमसिंहनगर में बड़ी पुलिस कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत दो दरोगा निलंबित, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर– पैगा निवासी सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में घोर लापरवाही और उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधमसिंहनगर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली आईटीआई से जुड़े दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि चौकी पैगा में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

 

निलंबित किए गए अधिकारियों में उपनिरीक्षक ना०पु० कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) एवं उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) शामिल हैं। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मूल नियम-53 के अंतर्गत अर्द्ध औसत वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही नियमानुसार पुलिस लाइन्स में रहना अनिवार्य किया गया है। यह भत्ता इस शर्त पर दिया जाएगा कि संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार के सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

 

मामले की गहन एवं विस्तृत प्रारंभिक जांच के लिए एसएसपी ने एसपी क्राइम एवं टीआरजी, ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया है। उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक और स्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नाबालिक से दुष्कर्म के प्रयास में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

इसके अलावा, चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात कुल 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में आमद करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में—

1- उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार
2- अ०उ०नि० सोमवीर सिंह
3- मु०आरक्षी 154 ना०पु० शेखर बनकोटी
4- आरक्षी 327 ना०पु० भूपेन्द्र सिंह
5- आरक्षी 690 ना०पु० दिनेश तिवारी
6- आरक्षी 501 ना०पु० सुरेश चन्द्र
7- आरक्षी 392 ना०पु० योगेश चौधरी
8- आरक्षी 60 ना०पु० राजेन्द्र गिरी
9- आरक्षी 298 ना०पु० दीपक प्रसाद
10- आरक्षी 159 ना०पु० संजय कुमार
शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ शिकायत मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर ने इस होटल का किया निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन करार देते हुए उक्त होटल को सील करने के दिए निर्देश

 

एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के बाद जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।