उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब ‘मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना’ के नाम से मिलेगी सहायता

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड सरकार ने विधवा, परित्यक्ता और निराश्रित अविवाहित महिलाओं के हित में संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदल दिया है। अब यह योजना ‘मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना’ के नाम से जानी जाएगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर समाज कल्याण विभाग को आवश्यक जानकारी दे दी है।

 

 

अब तक यह योजना ‘निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना’ के नाम से संचालित हो रही थी। इसके तहत तीन श्रेणियों की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इनमें निराश्रित विधवाएं, परित्यक्ता विवाहित महिलाएं और निराश्रित अविवाहित महिलाएं शामिल हैं। अब इन तीनों श्रेणियों को एक साझा नाम ‘एकल नारी’ के तहत पहचान दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटका मिला शव

 

 

‘निराश्रित’ शब्द की जगह अब ‘एकल नारी’

योजना के नाम में बदलाव को महिलाओं को सम्मानजनक सामाजिक पहचान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक योजना के नाम में इस्तेमाल होने वाला ‘निराश्रित’ शब्द महिलाओं की स्थिति को दर्शाता था, लेकिन नए नाम में ‘एकल नारी’ को प्राथमिकता दी गई है। इसका उद्देश्य विधवा, परित्यक्ता और निराश्रित अविवाहित महिलाओं को एक सम्मानजनक पहचान के दायरे में लाना है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: 20 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, महिला समेत दो की मौत, चार घायल

 

 

सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी ने निदेशक समाज कल्याण को पत्र भेजकर योजना का नाम संशोधित किए जाने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के लिए सम्मानित किया गया, जनता को दिलाई ईमानदारी की शपथ

 

 

फिलहाल आर्थिक सहायता में बदलाव नहीं

सरकार के इस फैसले को एकल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, शासन की ओर से जारी आदेश में फिलहाल केवल योजना का नाम बदलने की जानकारी दी गई है। अनुदान की राशि, पात्रता की शर्तों और लाभार्थियों की संख्या में किसी बदलाव का उल्लेख नहीं किया गया है।