उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

लालकुआं में टूटे डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट डिजायर कार, खुले एयर बैग, 2 लोग हुए जख्मी।

लालकुआं न्यूज़– शुक्रवार की रात हल्द्वानी की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार लालकुआं नगर के ओवर ब्रिज से आगे चलकर डिवाइडर के कोई संकेत नहीं होने के चलते टूटे डिवाइडर में भीड़ कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें दो सवार मामूली रूप से जख्मी हो गए। पता चला कि कार सवार हिमाचल से नैनीताल घूमने आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटकों की कार गत रात्रि लगभग 10 बजे लालकुआं में आकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, कार स्विफ्ट डिजायर संख्या- HP34 E-4496 अनियंत्रित होकर तहसील के पास हाईवे में डिवाइडर का कोई संकेत नहीं होने के चलते टूटे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी एयर बैग खुल गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ टेंट हाउस से लालकुआँ पुलिस ने 05 लाख की चरस, हजारों की नकदी और उपकरणों के साथ बिन्दुखत्ता निवासी तस्कर को गिरफ्तार

उक्त कार में कुल 4 लोग सवार थे। कार के पुल से नीचे उतरते समय हाईवे में डिवाइडर के कोई संकेत नहीं होने तथा डिवाइडर काफी ज्यादा टूटा होने के चलते कार डिवाइडर से टकराते ही अनियंत्रित हो गई। हालांकि गनिमत है की कोई जनहानी नही हुई। परंतु मामूली रूप से कार में सवार दो युवक जख्मी हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को संभाल लिया है।