अंतरराष्ट्रीयवायरल वीडियो

तेंदुए ने हिरण को दबोचा, जंगली कुत्तों ने छीना और लकड़बग्घों ने मार ली बाजी, पेट की लड़ाई का वीडियो वायरल

जंगल में शिकारियों का दबदबा रहता है। ऐसे में शिकार ढूंढना और मारने के बाद उसे खुद के लिए सुरक्षित रखना काफी चुनौतिपूर्ण हो जाता है। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप पेट भरने की लड़ाई साफ देख सकते हैं। यह शानदार वीडियो X हैंडल @TheBrutalNature से 15 मई को पोस्ट किया गया था, जिसे अभी तक 6 लाख 90 हजार व्यूज और लगभग पांच हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस क्लिप को देखने के बोल रहे हैं कि जंगल में जिंदा रहना आसान नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जाने बाकी राशि का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक तेंदुआ, इम्पाला का शिकार करने के बाद उसे पेड़ पर ले जाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जंगली कुत्ते उसके रास्ते में रोड़ा बनने लगते हैं। वह तेंदुए से शिकार को छीनने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में तेंदुआ, कुत्तों के झुंड से बचने के लिए शिकार को छोड़कर पेड़ पर चढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृति की अद्भुत झलक है हल्दूचौड़ का कौतिक मेला सात दिवसीय उत्तरायणी मेले की तैयारियाँ जोरों पर- मेलाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय

 

खूंखार तेंदुए का शिकार और फिर लूट की जंग!

 

 

इम्पाला भी मौका देख वहां से भागने लगता है। पर जंगली कुत्ते उसे फिर से दबोच लेते हैं और नोचने लगते हैं। यह सब चल ही रहा होता है कि तभी दो लकड़बग्घे पहुंचते हैं और हिरण पर टूट पड़ते हैं। जंगली कुत्ते उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं लेकिन लकड़बग्घों की ताकत के आगे वह कुछ नहीं कर पाते।

यह भी पढ़ें 👉  (खनन व्यवसाई आंदोलन अपडेट) क्या 6 जनवरी से खनन के लिए खुल जाएगा गौला का यह गेट, गौला संघर्ष समिति ने बैठक कर लिया उक्त निर्णय।