उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में गौला पुल से नदी में कूदा किशोर, रातभर नहीं मिला सुराग; आज फिर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन, वीडियो शामिल

हल्द्वानी न्यूज़- चोरगलिया रोड स्थित गौला पुल से रविवार शाम एक किशोर के नदी में छलांग लगाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे गौला पुल के पास लोग टहल रहे थे। इसी दौरान एक किशोर अचानक पुल की रेलिंग से नीचे गौला नदी में कूद गया। घटना को देख मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पुल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के डिग्री कॉलेजों में दाखिले से वंचित छात्र- छात्राएं इस तारीख तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 100 मीटर के दायरे में 15 से अधिक कर्मचारियों ने नदी में किशोर की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। नदी में तेज बहाव और कई स्थानों पर 15 से 20 फीट गहराई होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- (बड़ी खबर) यहां विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

रात करीब 8:30 बजे अंधेरा होने के बाद सर्च अभियान को रोक दिया गया। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से अभियान की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से किशोर की पहचान और उसके वहां पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 750 लोगों का सत्यापन, 93 पर चालान

 

 

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रविवार रात अभियान रोक दिया गया है। सोमवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। साथ ही किशोर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।