उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बेखौफ चोरों का आतंक: दो दुकानों के ताले तोड़ 50 हजार की नकदी उड़ाई, CCTV में कैद हुई वारदात

हल्द्वानी न्यूज़- शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट बाईपास रोड का है, जहां गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात दुकानों में घुसे और गल्लों में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक दुकानों के ताले तोड़ते और अंदर से नकदी समेटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों को पुलिस या पकड़े जाने का कोई डर नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- दुग्ध उत्पादकों एवं कृषकों को चारा विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी अपडेट, नये आरक्षण के अनुसार होगा चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी

 

 

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में सफल नहीं रही है। व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस का खौफ खत्म होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- वन विभाग ने बेशकीमती खैर की लकड़ी ले जा रही तीन नाव जप्त करने के साथ भारी मात्रा में चोरी गयी लकड़ी की बरामद

 

 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र के व्यापारियों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।