उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 5 जिलों में यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी देहरादून में भी कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इससे पहले रविवार को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश के आठ जिलों—अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—में बीते 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मरी बहन को जिंदा दिखाकर 13 साल तक पेंशन लेता रहा भाई, खुलासा होने पर मच गया हड़कंप

 

जिलेवार बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में जिलेवार मौसम अलग-अलग बना रहेगा। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है। देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में मौसम सामान्य बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बैंक का बकाया न चुकाने पर बैंक ने इस होटल को किया सील, इस तारीख को होगी होटल की नीलामी।

 

हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों में मौसम शुष्क रहने और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।

 

पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह
बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

देहरादून का तापमान
राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छात्रवृत्ति घोटाले में ED की बड़ी कार्यवाही, रुड़की के इस संस्थान की करोड़ों की संपत्ति अटैच

 

1 फरवरी को प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • देहरादून: अधिकतम 23.5 | न्यूनतम 11.0
  • पंतनगर: अधिकतम 22.7 | न्यूनतम 8.8
  • मुक्तेश्वर: अधिकतम 13.4 | न्यूनतम 3.8
  • टिहरी: अधिकतम 14.1 | न्यूनतम 5.2

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान
3 फरवरी: राज्य के सभी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।

4 फरवरी: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।

5 फरवरी: राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।