उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में गुलदार का आतंक: चारा लेने गई महिला को बनाया शिकार, एक महीने में छठी घटना से दहशत

नैनीताल जिले में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भीमताल क्षेत्र में एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। महिला सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब महिला की तलाश की और कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: एक दर्जन से अधिक आईपीएस–पीपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल एसपी प्रह्लाद नारायण मीणा हटाए गए

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रात के समय जंगल में महिला की खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें जंगल से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद निवासी भीमताल क्षेत्र के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कई मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त, बिलखने लगे बच्चे, सोते नौनिहालों को लेकर भागे मां-बाप

 

घटना के बाद जून स्टेट और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ 10 वीं में फेल होने से छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

 

बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले में पिछले एक महीने के भीतर यह छठी घटना है, जब गुलदार ने इंसान पर हमला किया है। लगातार बढ़ती घटनाओं के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से अकेले जंगल न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।