उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में आवारा गौवंश का आतंक, वरिष्ठ साहित्यकार आशा शैली पर किया हमला, घायल

लालकुआं न्यूज़- नगर क्षेत्र में आवारा गौवंश की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। बरेली रोड पर दो-दो गौशालाएं होने के बावजूद बड़ी संख्या में आवारा गौवंश सड़कों और रिहायशी इलाकों में खुलेआम घूम रहे हैं। शनिवार सुबह कार रोड चौराहा निवासी वरिष्ठ लेखिका एवं साहित्यकार आशा शैली आवारा गौवंश के हमले में घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा 18 से 24 जुलाई तक होगी, प्रदेशभर में बनाए गए 98 केंद्र

 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह आशा शैली अपने घर के बाहर पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक आवारा गौवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं और शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह गौवंश को वहां से भगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आये भाई- बहन, फंसी पतंग निकालने के दौरान हुआ हादसा

 

 

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में लंबे समय से आवारा गौवंश की समस्या बनी हुई है। कई बार सड़क दुर्घटनाएं होने के साथ-साथ राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

 

 

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूम रहे आवारा गौवंश को तत्काल गौशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, भगवान श्री राम की पूजा करने के पश्चात रावण के पुतले का किया दहन