उत्तराखण्डकुमाऊं,

(बड़ी खबर) ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसा: थारू लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल

ऊधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत हो गई, जबकि उनकी भतीजी घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार रिंकू राणा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगजा की रहने वाली थीं। वह होली के मौके पर अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान नानकमत्ता के बिचपुरी क्षेत्र में उनकी स्कूटी को ईंटों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निवारण में बरती गई लापरवाही, समाधान न करने वाले अधिकारियों के रोके वेतन

 

हादसे में रिंकू राणा और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू राणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी भतीजी का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी कालेज बना ISRO का नोडल केंद्र, शुरू होंगे आउटरीच कोर्स, जॉब प्रोफाइल के लिए फायदेमंद

 

बताया जा रहा है कि रिंकू राणा की ससुराल खटीमा में थी। वह थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में लोकगीतों की प्रस्तुति देती थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों के साथ-साथ थारू जनजाति समाज और लोक कलाकारों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, तो कांप गए कर्मचारी, डॉक्टर नदारद मिले

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।