उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआं तहसील के अंर्तगत हल्दूचौड़ के इस गॉव की अजीबो-गरीब सड़क, सड़क कहीं 32 फीट चौड़ी तो कहीं 12 फिट चौड़ी, DM ने दिए जांच के आदेश

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को फरियादियों का ताता लगा रहा। जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की समस्याएं आई इस दौरान हल्द्वानी के लालकुआं तहसील क्षेत्र के हल्दूचौड़ जयराम गांव की भी सड़क संबंधित एक अजीबोगरीब समस्या आई है। जिसमें लिंक मार्ग में बंदोबस्ती के नक्शे पर सड़क कहीं 32 फीट चौड़ी तो कहीं 15 और कहीं 12 फीट तक सिमट गई है। गांव से आए ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा उनको अतिक्रमणकारिया बताकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल- यहाँ हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण टी आर सी भवाली में हुआ सम्पन्न

लिहाजा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि हल्दूचौड़ जयराम गांव से पिछले सप्ताह ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक पक्ष आया था। जिन्होंने सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग की थी। जिसकी जांच उप जिला अधिकारी को दी गई। जिसमें पैमाइश का काम चल रहा था। तो इस बीच दूसरा पक्ष आपत्ति जताते हुए उनके पास आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ गुलदार ने बनाया 4 साल के मासूम को अपना निवाला, काफी ढूंढ खोज के बाद यहां मिली मासूम की लाश।

फिलहाल उन्होंने उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया है कि दोनों पक्षों की पूरी बातों को सुनकर और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। वही मीडिया से बात करते हुए शंकर लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आखिर एक सड़क एक जगह पर 32 फीट तो दूसरी जगह पर 12 फीट चौड़ी कैसे हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत