उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

रुड़की- (बड़ी खबर) यहाँ स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत पांच को दबोचा, आपत्तिजनक सामान हुआ बरामद।

रुड़की न्यूज़- रुड़की के गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा था। देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही की। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो महिला समेत पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें दो ग्राहक और एक स्पा सेंटर संचालक भी शामिल है। वही मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस पकड़े गये आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) नहीं रहे देश के लिए पांच युद्ध लड़ने वाले कैप्टन जयकृष्ण बुड़ाकोटी, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्यवाही से स्पा सेंटर पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

पुलिस को देख वहां पर मौके पर मौजूद महिला और पुरुष भागने लगे। वही पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपितों में दो पुरुष ग्राहक शामिल है। इसके अलावा स्पा सेंटर संचालक भी मौके से पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अगले कुछ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जाने क्या है कारण

वही स्पा सेंटर से पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।

वही प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पुलिस ने मौके से पांच लोग पकड़े है। इस मामले मेें पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।