उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल झील में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

भीमताल झील में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त करने की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि झील में एक महिला का शव मिला है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ युवती के साथ दो युवकों ने श्मशान घाट में किया सामूहिक दुष्कर्म, नशे में पार की दरिंदगी की हदे, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।