उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- महिला सुरक्षा के दृष्टिगत CO सिटी एवं महिला हेल्प लाइन प्रभारी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक, साथ ही “गौरा शक्ति” मॉड्यूल की दी जानकारी

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत CO सिटी एवम महिला हेल्प लाइन प्रभारी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
“गौरा शक्ति” मॉड्यूल की दी जानकारी।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

श्री नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनभूलपुरा में छात्राओं को बताया कि सभी को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सशक्त और सुरक्षित रहें। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को 112 नंबर की जानकारी दी, जो महिला सुरक्षा के लिए 24/7 उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, बच्ची को बाहर ले जाती थी दो महिला, मंत्री रेखा आर्या ने लिया संज्ञान

 

इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया।

 

वही उ0 नि0 ज्योति कोरंगा प्रभारी महिला हेल्प लाइन द्वारा St. Lawrence school me बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत “गौरा शक्ति” app, गुड टच, बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए। महिला सुरक्षा के महत्व सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय बताये गए तथा मदद हेतु नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर डायल करने की जानकारी, मनचलों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए यह पूरी खबर।

 

 

छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए “गौरा शक्ति” माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर, गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ अल्मोड़ा निवासी तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।