उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड में 12 हैड कांस्टेबल का प्रमोशन, देखे लिस्ट

देहरादून न्यूज़- लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगे आचार संहिता हटते ही सभी सरकारी विभाग के कार्य जोरों से होने लगे। इसी क्रम में पुलिस हो या शिक्षा का क्षेत्र या फिर कोई अन्य सरकारी क्षेत्र उनमें तबादले व पदोन्नति का दौर जारी है।

वहीं अब पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 मुख्य आरक्षियों (Head Constable) को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों ने सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर किया खुशी का इजहार

 

  1. मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह, आईआरबी-प्रथम
  2. मुख्य आरक्षी मिश्री लाल, 31 पीएसी
  3. मुख्य आरक्षी रामाज्ञा राय, 40 पीएसी
  4. मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द्र, 31 पीएसी
  5. मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, 40 पीएसी
  6. मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह, 40 पीएसी
  7. मुख्य आरक्षी रमेश लाल, 31 पीएसी
  8. मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह, 46 पीएसी
  9. मुख्य आरक्षी मौ0 नसीम, 31 पीएसी
  10. मुख्य आरक्षी विपिन चन्द्र नैनवाल, आईआरबी-प्रथम
  11. मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह, आईआरबी-प्रथम
  12. मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, आईआरबी-द्वितीय
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (टेंशन वाली खबर) उत्तराखंड में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, राज्य में गुरुवार को मिले 106 कोरोना संक्रमित मरीज

 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीते दिनों राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला। शासन ने इन्हें सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान की है। अपर सचिव सी रविशंकर के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। लिहाजा, पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया तेज, प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त

वहीं राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है।