उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर वाहनों का आवागमन आज देर रात्रि 2 बजे से प्रातः 9 बजे तक पूर्ण रूप से रहेगा वर्जित

आवश्यक सूचना

आज दिनांक 26.05.2025 (सोमवार) की देर रात्रि 02.00 बजे से 27.05.2025 (मंगलवार) की प्रातः 09 बजे तक हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

 

 

माह दिसम्बर 2024 को थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले हम किसी भी कीमत में युवाओं का हित चाहते है और आगे की सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी के साथ होगी

 

 

उक्त दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को निकालने का कार्य रोडवेज कर्म० गणो ‌द्वारा आज दिनांक 26.05.2025 की देर रात्रि 02.00 बजे से 27.05.2025 की प्रातः 09 बजे तक किया जायेगा जिस कारण आज देर रात्रि 02:00 बजे से 27.05.2025 की प्रात: 09.00 बजे तक हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य में अगले चार दिन तक मौसम खराब, किया अलर्ट जारी

 

 

अल्मोडा, भवाली, पिथौरागढ़ से काठगोदाम हल्द्‌वानी को जाने वाला समस्त यातायात भवाली-मस्जिद तिराहा- ज्योलीकोट होकर अपने गंतव्य को जायेगा तथा हल्द्‌वानी काठगोदाम से पहाड़ को जाने वाला समस्त यातायात, भीमताल तिराहा काठगोदाम से ज्योलीकोट, बीरभ‌ट्टी, मस्जिद तिराहा भवाली होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- विधानसभा भवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात करते हुए रखी ये विभिन मांगे

 

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल*