उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में वरिष्ठ व्यापारी का पालतू कुत्ता लापता, सकुशल लौटाने वाले को मिलेगा इनाम

लालकुआं न्यूज़- नगर के वार्ड नंबर-2 गांधीनगर निवासी वरिष्ठ व्यापारी भुवन चंद्र तिवारी का पालतू कुत्ता पिछले तीन दिनों से लापता है। कुत्ते के अचानक घर से निकल जाने के बाद से पूरा परिवार गहरी चिंता में है। काफी तलाश के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 5 की मौत की आशंका, कई घायल

 

 

बताया जा रहा है कि करीब आठ माह का यह पालतू कुत्ता तीन दिन पूर्व अचानक घर से बाहर निकल गया था। परिवार और स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की। नगर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें कुत्ता कई गलियों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी तक वह अपने मालिक तक नहीं पहुंच सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्विमिंग पूल में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत, रिसॉर्ट संचालन पर लगा लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 

पालतू कुत्ते के लापता होने से परिवार बेहद व्यथित है। व्यापारी भुवन चंद्र तिवारी ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनका कुत्ता दिखाई दे या वह उसे सकुशल उनके घर तक पहुंचा दे, तो उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- साहित्यिक लेखन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर जीजीआईसी दौलिया की छात्राएं प्रथम व द्वितीय स्थान,14 सितंबर को सीएम धामी करेंगे पुरस्कृत

 

परिवार ने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कुत्ते के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत उनसे संपर्क करें, ताकि उनका पालतू सदस्य सुरक्षित घर लौट सके।