उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ खनन से भरे डंपर पर दूसरे डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों डंपर जलकर हुए राख

यहाँ हाईवे पर खनन से भरे डंपर पर दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से दूसरे डंपर की डीजल टंकी फट गई और दोनों में आग लग गई। डंपर चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 

फायर ब्रिगेड ने जब तक लपटों पर काबू पाया, तब तक दोनों डंपर जल गए। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। यातायात को सुचारू करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार शाम ग्राम भोजीपुरा बरेली उत्तर प्रदेश निवासी इमरान का डंपर खनन लेकर बाजपुर से बरेली जा रहा था। ग्राम मसीद स्थित हाईवे पर बनी माइनिंग चौकी पर वह अपने कागजों की जांच कराने लगा।
इस दौरान ग्राम सरोवर नगर गदरपुर निवासी मुराद का मिट्टी से लोडेड डंपर इमरान के खड़े डंपर से जा टकराया। इससे ईंधन की टंकी फटने से दोनों वाहनों में आग लग गई। चालक मुराद ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में जुटे लोग, कहीं LED स्क्रीन तो कहीं सजने लगी दीवारें

सूचना पर फायर ब्रिगेड और उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों डंपर बुरी तरह जल गए। वहीं, घटना से दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल सुचारू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चमोली के आबकारी अधिकारी समेत तीन कर्मचारी गुमशुदा